विशेष

7 दिव्यांग विद्यार्थियों ने धर्मशाला में  छठी पैरास्पोर्ट्स स्टेट चौंपियनशिप में जीते 14 पदक

राज्यपाल ने दिव्यांग पदक विजेताओं को दी बधाई 

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

राज्यपाल  राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 7 दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा धर्मशाला में  छठी पैरास्पोर्ट्स स्टेट चौंपियनशिप में 14 पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्ति की कि प्रदेश विश्वविद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थी शिक्षा क्षेत्र के साथ ही गायन सांस्कृतिक गतिविधियों और खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

 

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों बाबूराम, सुखबीर सिंह ने एक स्वर्ण सहित तीन पदक जीतकर सभी को अचंभित कर दिया। पूरी तरह दृष्टिबाधित पंकु कुमार का 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतना प्रेरणादायी है। उन्होंने राहुल कुमार, परमजीत, विमल कुमार जाटव और अमित कुमार को भी पदक जीतने पर बधाई दी।

उन्होंने विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि के लिए कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार और विकलांगता मामलों के नोडल अधिकारी प्रो. अजय श्रीवास्तव को भी बधाई दी।

राज्यपाल ने कहा कि खेल हम सबके, विशेषकर युवाओं के, जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों को और सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए ताकि यह वर्ग भी राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन कर सके।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close