पुलिस एवं विजिलेंस मुख्यालय में दुर्गा माता रानी एवं हनुमान जी के नाम विशाल भंडारे का आयोजन

शिमला, 15 अक्टूबर 2026:
पुलिस एवं विजिलेंस मुख्यालय, शिमला में आज श्रद्धा, आस्था एवं सामुदायिक सौहार्द के वातावरण में दुर्गा माता रानी एवं हनुमान जी के नाम विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

भंडारे के आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ पुलिस परिवार के सदस्यों एवं आम श्रद्धालुओं को एक साथ जोड़ना तथा आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना रहा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश, श्री अशोक तिवारी, IPS सहित पुलिस एवं विजिलेंस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने भी आयोजन में सक्रिय रूप से सहभागिता की तथा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
भंडारे के दौरान मुख्यालय परिसर में श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण बना रहा। पुलिस जवानों और उनके परिवारों ने बड़ी संख्या में इसमें भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
आयोजन के माध्यम से पुलिस परिवार और समाज के बीच आपसी विश्वास, सेवा भावना, भाईचारे एवं सामाजिक जुड़ाव को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।
— हिमाचल प्रदेश पुलिस




