विविध

फैसला दुर्भाग्यपूर्ण, होगा प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद राहुल गांधी पर मानहानि के एक मामलें में सूरत के सेशन कोर्ट द्वारा सजा देने के फैंसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया हैं।

ashb advt_page-0001

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी सच की लड़ाई लड़ रहे हैं,और सच की हमेशा जीत होती हैं। उन्होंने कहा है कि पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं। अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा है कि इस फैंसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में गुहार लगाई जाएगी और राहुल गांधी निर्दोष साबित होंगे।

No Slide Found In Slider.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी पर मानहानि के एक मामलें में आये निर्णय के खिलाफ़ कल कांग्रेस प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन करेगी। यह धरना प्रदर्शन सभी जिला मुख्यालयों व सभी ब्लॉकों में किया जाएगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कल देशभर में धरना प्रदर्शन आयोजित करेगी। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के खिलाफ यह फैंसला राजनैतिक दबाव के चलते आया हैं व कांग्रेस इस फैंसले के खिलाफ राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों से इस धरना प्रदर्शन को आयोजित करने व पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों अग्रणी सगंठनों व विभागों के सभी प्रमुखों व पदाधिकारियों को इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने को कहा हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close