वन्यप्राणी सप्ताह-2026 के दूसरे दिन साइकिल रैली का आयोजन

हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव प्रभाग द्वारा आयोजित वन्यजीव सप्ताह-2026 समारोहों की श्रृंखला के अंतर्गत आज एक मेगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली को शिमला जल ग्रहण क्षेत्र,ढली गेट से रामचंद्र चौक, ढली–संजौली होते हुए वापस प्रारंभिक स्थल तक आयोजित किया गया। इसके उपरांत निर्धारित मार्ग पर साइकिल रेस भी आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम में श्री अभिलाष दामोदरन, IFS, मुख्य अरण्यपाल (प्रशासन एवं मानव संसाधन विकास) तथा श्री किरूपा शंकर,IFS अरण्यपाल (वित्त) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना हैं।
यह साइकिल रैली लोगों को प्रकृति एवं वन्यजीवों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित सप्ताह भर चलने वाली विभिन्न गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, ताकि लोगों में वन्यजीव संरक्षण के प्रति रुचि एवं जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके।
वन्यजीव प्रभाग ने सभी साइकिलिंग प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों एवं आम जनता से इस पहल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने तथा हिमाचल प्रदेश की समृद्ध प्राकृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस साइकिल रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में निम्नलिखित को पुरस्कृत दे कर सम्मानित किया गया जिसमें:-
Male 19 and under:
1. Aradhay Verma-(₹10,000)
2. Second Ruben(₹6,000)
3. Aarav Thakur(3,000)
Female:
1. Beena Devi(₹10,000)
2. Surbhi Thakur(₹6,000)
3. Anjali Thakur(₹3,000)
Male above 19:
1. Gaurav Nagi(₹10,000)
2. Ajay Kumar(₹6,000)
3. Dishant Chauhan(₹3,000)
को पुरस्कार में प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न और उपरोक्त राशि देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती प्रीति भंडारी, IFS, वन अरण्यपाल (वन्यजीव),शिमला; डॉ. शहनवाज भट्ट, IFS,उप वन अरण्यपाल,श्रीमती अनीता भारद्वाज, HPFS, वन मंडल अधिकारी(वन्यजीव) श्री देवेंद्र सिंह चौहान,HPFS, सहायक वन अरण्यपाल (प्रचार); श्री रूपेंद्र शर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी (वन्यजीव) सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य प्रतिभागी भी उपस्थित रहे।



