पर्यावरण

वन्यजीव सप्ताह-2026 के अवसर पर उद्घाटन समारोह आयोजित

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

75वें वन्यजीव सप्ताह 2026 का औपचारिक शुभारंभ आज माननीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार,  अनिरुद्ध सिंह द्वारा शिमला स्थित वाटर कैचमेंट, ढली में किया गया।

No Slide Found In Slider.

इस अवसर पर श्री आलोक प्रेम नागर, IFS, प्रधान मुख्य अरण्यपाल,(वन्यजीव एवं मुख्य वन्यजीव संरक्षक) हिमाचल प्रदेश ने माननीय मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा सप्ताह भर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी तथा सभी से वन व वन्यप्राणियों के संरक्षण में सक्रिय जन सहभागिता का अनुरोध किया।

माननीय मंत्री ने वन्यजीव संरक्षण,जन-जागरूकता तथा जनभागीदारी के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव प्रभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की सराहना की। उन्होंने वन्यजीव प्रभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों तथा वन्यजीव सप्ताह 2026 के उद्घाटन समारोह के सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा उन्होंने हिमाचल प्रदेश की जनता से अनुरोध किया कि सभी वन्यप्राणियों और उनके आवासों के संरक्षण हेतु अपनी-अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और अपने क्षेत्र अनुसार सामूहिकता से वन्यप्राणियों के संरक्षण में अग्रसर होकर भूमिका निभाएं।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय एवं समर्पित योगदान के लिए टीम के सदस्यों को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया तथा उद्घाटन समारोह की सफल व्यवस्थाओं के लिए भी सभी टीम सदस्यों को बधाई दी।

इसके उपरान्त उन्होंने हरी झंडी दिखाकर “स्वच्छता अभियान” के शुभारम्भ की शुरुआत की साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।

उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें
श्री के. थिरुमल, IFS, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन्यजीव प्रभाग),
श्रीमती प्रीति भंडारी, IFS, अरण्यपाल (वन्यजीव वृत्त) शिमला,
डॉ. शहनवाज भट, IFS, उप वन संरक्षक, (वन्य प्राणी मंडल)शिमला
श्री अनिकेत मारुति वानवे, IFS, उप वन अरण्यपाल ( शिमला ग्रामीण)
श्री देवेन्द्र सिंह चौहान, HPFS, सहायक वन संरक्षक, (प्रचार मण्डल) श्री रूपेंद्र शर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी
हिमाचल प्रदेश वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

इस सफल उद्घाटन के साथ हिमाचल प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण, वन्यजीव आवासों की सुरक्षा, जन-जागरूकता तथा जनभागीदारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित सप्ताह भर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ भी हुआ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close