ब्रेकिंग-न्यूज़

सरस्वती वुमेन ट्रेनिंग सेंटर में तिरंगे के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस, हुनर के साथ आत्मनिर्भरता का संदेश

No Slide Found In Slider.

शिमला। देशभक्ति के जज्बे, रंगारंग प्रस्तुतियों और आत्मनिर्भरता के संदेश के साथ सरस्वती वुमेन ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। समारोह में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा वातावरण देशप्रेम के रंग में रंग गया।

No Slide Found In Slider.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती विमला ठाकुर, श्रीमती मीनाक्षी सूद एवं डॉ. शिवानी ने अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जीवंत कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सेंटर की अध्यापिकाओं श्रीमती रूपा सूद, श्रीमती सीमा चौहान, श्रीमती रेनू सारा, श्रीमती अंजना कलेट एवं श्रीमती मीनाक्षी ने सरस्वती वुमेन ट्रेनिंग सेंटर की गतिविधियों और उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेंटर महिलाओं को एक ही छत के नीचे विभिन्न हुनर सीखने का अवसर उपलब्ध करवा रहा है।

No Slide Found In Slider.

सेंटर में महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, ब्यूटिशियन, ब्यूटी थेरेपिस्ट, केक मेकिंग और क्रोशिया सहित कई तरह के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। इन प्रशिक्षणों का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाना है।

अध्यापिकाओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल देश की आजादी का पर्व नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला दिन भी है। महिलाओं का हुनर ही उनकी नई पहचान और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव बन सकता है।

समारोह में देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने का संदेश भी देखने को मिला। बच्चों की प्रस्तुतियों से लेकर महिलाओं के हुनर तक, पूरा आयोजन आजादी के जश्न के साथ आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर पेश करता नजर आया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close