ब्रेकिंग-न्यूज़

आवारा कुत्तों के मुद्दे पर 13 अक्टूबर को बैठक, MC ने सभी हितधारकों को बुलाया

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और AWBI की SOP पर होगी चर्चा, बचत भवन में होगा मंथन

No Slide Found In Slider.

शिमला। शहर में आवारा कुत्तों से जुड़े मुद्दे और उनके प्रबंधन को लेकर नगर निगम शिमला ने 13 अक्टूबर को सभी संबंधित हितधारकों की बैठक बुलाई है। नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल की ओर से जारी पत्र के अनुसार बैठक 13 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बचत भवन, डीसी ऑफिस शिमला में आयोजित की जाएगी।

बैठक में सभी पशु कल्याण संगठन, डॉग वेलफेयर से जुड़े एनजीओ, डॉग लवर्स, डॉग फीडर्स और नगर निगम क्षेत्र के अन्य संबंधित हितधारकों को आमंत्रित किया गया है।

No Slide Found In Slider.

नगर निगम के अनुसार बैठक सुप्रीम कोर्ट के ‘City Hounded by Strays, Kids Pay Price’ मामले में जारी निर्देशों तथा Animal Welfare Board of India (AWBI) की गाइडलाइंस/Standard Operating Procedure (SOP) के तहत बुलाई गई है। बैठक में इस पूरे मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कर आगे की कार्रवाई को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

नगर निगम ने अपने अधिकारियों को भी बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इनमें लीगल एडवाइजर-कम-लॉ ऑफिसर, एडिशनल एसई-कम-प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (आरएंडबी), कॉरपोरेशन हेल्थ ऑफिसर और वेटरिनरी पब्लिक हेल्थ ऑफिसर शामिल हैं।

यह बैठक ऐसे समय में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जब शिमला में आवारा कुत्तों, डॉग फीडिंग, नो-फीडिंग जोन और लोगों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम तथा पशु कल्याण से जुड़े संगठनों के बीच समन्वय की जरूरत लगातार सामने आ रही है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close