ब्रेकिंग-न्यूज़विविध

बाल अधिकार आयोग का बड़ा एक्शन, शिकायत पर दो आंगनवाड़ी केंद्रों की जांच

बच्चों के अधिकारों से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: अनीता ठाकुर

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

बच्चों के अधिकारों से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: अनीता ठाकुर

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

हिमाचल प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने शिकायत मिलने के बाद जिला शिमला के जुन्गा क्षेत्र स्थित दो आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। आयोग की अध्यक्षा श्रीमती अनीता ठाकुर के नेतृत्व में आयोग की सदस्य सुश्री समीक्षा ठाकुर एवं सुश्री नेहा कौशल ने आयोग की आधिकारिक स्टाफ सदस्य श्रीमती कविता के साथ आंगनवाड़ी केंद्र पुजारली (धमेची) तथा गांव डगाह का दौरा किया।

Screenshot

यह निरीक्षण Youth Enlightenment Society, Himachal Pradesh की ओर से प्राप्त शिकायत के आधार पर किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने दोनों केंद्रों में बच्चों को दी जा रही प्री-स्कूल शिक्षा, पूरक पोषण आहार, स्वच्छता व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का विस्तृत जायजा लिया।

No Slide Found In Slider.
Screenshot

आयोग की टीम ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर शिकायत में उठाए गए बिंदुओं की तथ्यात्मक जांच की तथा केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण भी किया। जहां कमियां पाई गईं, वहां संबंधित अधिकारियों को उन्हें शीघ्र दूर करने और सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

Screenshot
Screenshot

इस अवसर पर आयोग की अध्यक्षा अनीता ठाकुर ने कहा कि बच्चों के अधिकार, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोग प्राप्त शिकायतों पर निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से जारी रखे जाएंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close