
25 जुलाई से कूड़े के बिल की ऑनलाइन-ऑफलाइन पेमेंट नहीं होगी, 10 अगस्त से Citizen Seva Portal पर होंगी सभी सेवाएं

सैहब-सोसाईटी नगर निगम शिमला द्वारा शिमला शहर की समस्त गारबेज उपभोगक्ताओं को सूचित किया जाता है कि सैहब सोसाईटी नगर निगम द्वारा गारबेज प्रबंधक प्रणाली को और अधिक पारदर्षी, प्रभावी एवं नागरिक अनुकूल बनाने के उद्देश्य से वर्तमान सॉफ्टवेयर के स्थान पर उपयोग पोर्टल (Citizen Seva Portal) लागू किया जा रहा है। इस प्रकिया के अंर्तगत सभी गारबेज उपभोगक्ताओं का रिकॉर्ड एवं संबंधित डाटा नए पोर्टल पर स्थानांतरित किया जाएगा। अतः वर्तमान में गारबेज पोर्टल को दिनांक 25-07-2026 को पूर्ण रूप से बन्द किया जा रहा है। व 10-08-2026 से सारा गारबेज संबंधित काम (Citizen Seva Portal) पर ही किया जाएगा।
इस संबंध में शिमला शहर के सभी गारबेज उपभोगक्ताओं से विन्रम अनुरोध है कि यदि उनके गारबेज बिल में किसी भी प्रकार की त्रुटि है तो उस त्रुटि को कार्यालय आकर ठीक करवाएं व बाकाय या शुल्क लंबित है, तो कृप्या उस शुल्क को यथाशीघ्र सैहब सोसाईटी कार्यालय आकर या उपलब्ध ऑनलाइन माध्यमों से जमा करवाने की कृपा करें।
समय पर बकाया या शुल्क जमा करवाने से समस्त गारबेज उपभोगक्ताओं का डाटा बिना किसी त्रुटि से (Citizen Seva Portal) लागू पर स्थानांतरित किया जा सकेगा तथा भविष्य में गारबेज बिल जनरेशन, भुगतान, गारबेज बिल कुरैक्शन व ऑनलाइन सेवाओं का सही प्रकार से लाभ प्राप्त होगा। बकाया राशि लंबित रहने से व गारबेज बिल में किसी भी प्रकार की त्रुटि होनी की स्थिति में डाटा स्थानांतरित के दौरान अनावश्यक कठिनाइँया उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे गारबेज उपभोगक्ताओं को असुविधाओं का सामना करना पड सकता है।
सैहब-सोसाईटी नगर निगम शिमला शहर के सभी नागरिकों से अपेक्षा करता है, कि इस महत्वपूर्ण प्रकिया को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा अपने गरबेज बिल में किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक करना व गारबेज बिल के सभी देयकों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चत करें।


