विविध

राष्टीय लोकनीति पार्टी ने शिमला के भटाकुफर में पार्टी कार्यालय खोला

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

नगर निगम शिमला के चुनाव की सुगबुगाहट के साथ राजनीति भी चरम पर पहुंचने लगी है। कांग्रेस और भाजपा के बीच में चुनावी जंग देखती रही शिमला की जनता को रिझाने के लिए अब नई सदी की नई सोच व नया नेतृत्व को लेकर चलने वाली राष्टीय लोकनीति पार्टी ने भी चुनावी ताल ठोक दी है।

ashb advt_page-0001

राष्टीय लोकनीति पार्टी भी इस बार चुनाव में अपना भाग्य अजमाने जा रही है और नगर निगम शिमल के चुनाव में सभी 41 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने जा रहीं हैं

No Slide Found In Slider.

वही आज पार्टी ने शिमला के भटाकुफर में पार्टी कार्यालय भी खोल दिया है जिसका उद्घाटन पूर्व आईएएस अधिकारी व् साहित्यकार श्रीनिवास जोशी ने किया । इस अवसर पर पार्टी नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर शिमला विजन भी जारी किया गया। पार्टी के संस्थापन सदस्य डॉ एल सी शर्मा ने शिमला विजन पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महान चिंतक विचारक और लेखक पूर्व आईएएस अधिकारी श्रीनिवास जोशी ने इस अवसर पर कहा कि शिमला की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है। यहां की स्मास्याओं के समाधा के लिए राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी ने जो विज़न डॉक्यूमेंट बनाया है इसे कार्यान्वित किया जा सकता है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close