ब्रेकिंग-न्यूज़

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026: ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी, 20 जुलाई तक कर सकेंगे अंतिम सबमिशन

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

शिमला, 17 जुलाई।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन स्व-नामांकन (Self-Nomination) की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। शिक्षा मंत्रालय के निर्णय के बाद हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों (प्रारंभिक, उच्च एवं गुणवत्ता) को संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए इसे सभी पात्र शिक्षकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, जो पात्र शिक्षक अभी तक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कर पाए हैं, वे अब 17 जुलाई, 2026तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस तिथि के बाद नए पंजीकरण स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

No Slide Found In Slider.

इसके अलावा, जिन शिक्षकों ने पोर्टल पर पंजीकरण तो कर लिया है, लेकिन अपना आवेदन अभी तक जमा नहीं किया है, उन्हें 20 जुलाई, 2026तक अपना ऑनलाइन स्व-नामांकन पूरा कर अंतिम रूप से आवेदन जमा करने का अवसर दिया गया है। पोर्टल अंतिम सबमिशन के लिए 20 जुलाई तक खुला रहेगा।

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित समय-सारिणी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन कर सकें।

संशोधित समय-सारिणी

  • नए पंजीकरण की अंतिम तिथि: 17 जुलाई, 2026
  • ऑनलाइन आवेदन (Self-Nomination) जमा करने की अंतिम तिथि: 20 जुलाई, 2026
  • राज्य चयन समिति को नामांकन अग्रेषित करने की अवधि: 21 से 26 जुलाई, 2026
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close