ब्रेकिंग-न्यूज़

स्काउट एंड गाइड के नए स्टेट चीफ कमिश्नर बने आशीष कोहली

No Slide Found In Slider.

शिमला, 16 जुलाई:

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा निदेशालय के निदेशक आशीष कोहली को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, हिमाचल प्रदेश का नया स्टेट चीफ कमिश्नर नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं।

No Slide Found In Slider.

आशीष कोहली की नियुक्ति से प्रदेश में स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उनके नेतृत्व में विद्यालयों में स्काउटिंग एवं गाइडिंग कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने, विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। शिक्षा विभाग तथा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स से जुड़े अधिकारियों और शिक्षकों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close