विविध

नगर निगम चुनावों में एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने का आवाहन

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं से शिमला नगर निगम चुनावों में एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने को कहा है।उन्होंने कहा है कि प्रदेश में चार उप चुनावों से कांग्रेस की जीत का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह अब टूटना नही चाहिए।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

 

आज चंडीगढ़ के माउंट व्यू होटल में शिमला नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए शुक्ला ने कहा की शिमला नगर निगम चुनाव कांग्रेस के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि इस साल के अंत मे प्रदेश विधानसभा चुनाव भी होने है,इसके बाद इन चुनावों की तैयारियों में भी सभी नेताओं को जुटना है और पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी है।

 

शुक्ला ने कहा शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी के उन ऊर्जावान, कर्मठ पार्टी नेताओं को उतारा जाना चाहिए जो लोगों के बीच अपनी मजबूत पकड़ रखते हो। उन्होंने कहा कि जिस भी पार्टी नेता व पदाधिकारी को इन चुनावों में कोई जिम्मेदारी मिलती है, उसे उन्हें पूरी निष्ठा से निभाना होगा।उन्होंने कहा कि प्रत्याशी का चयन उसकी पूरी योग्यता और बगैर किसी भेदभाव के किया जाना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि चयन प्रक्रिया में कोई भी भाई भतीजावाद न हो,इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की राजनीति की दिशा व दशा तय करेंगे।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश कांग्रेस नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान भी प्रगति पर है। लोगों में पार्टी का सदस्य बनने में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस भी ब्लॉक व जिले में सदस्यता फॉर्म मांगे जा रहें है उन्हें उनकी मांग के अनुसार दिए जा रहें है।उन्होंने दावा किया की प्रदेश में सदस्यता अभियान तय सीमा 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

No Slide Found In Slider.

 

राठौर ने कहा कि चूंकि इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने है,इसके लिए भी अभी से रणनीति तैयार करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।उन्होंने कहा कि चार उप चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के बाद से वह लोगों को रिझाने में लग गई है। भाजपा सरकार बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रही है। कर्मचारियों को लुभाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में किसी की भी कोई सुध नही ली,और अब चुनाव की बेला में सरकार लोकलुभावन घोषणाएं करने में जुट गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी खजाना खाली पड़ा है।कर्मचारियों को वेतन ऋण लेकर दिया जा रहा है।प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट है।

 

राठौर ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की जन विरोधी नीतियों व उनकी विफलताओं को लेकर लोगों के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों,बागवानों व कर्मचारियों के साथ साथ आम लोगों ने भाजपा  का जनविरोधी चेहरा देख लिया है और अब भाजपा की सत्ता से विदाई तय है।

 

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में चार उप चुनावों में पार्टी को मिली शानदार जीत के बाद शिमला नगर निगम चुनाव हल्के से नही लेने होंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है पर अति उत्साहित होने की जरूरत नही है।उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों के बाद प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं में यही उत्साह बरकरार रखने के लिये संगठित और एकजुट होकर चलना होगा।

 

इस अवसर पर बैठक में अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के सचिव एवं सह प्रभारी हिमाचल प्रदेश संजय दत्त, तजेंदर बिट्टू, काँग्रेस विधायक सुख्विंदर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, नन्द लाल,रजिन्दर राणा, मोहन लाल ब्राक्टा, इंदर दत्त लखनपाल, प्रदेश काँग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, महेश्वर चौहान, प्रदेश काँग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान पूर्व विधायक आदर्श सूद, ज़िला अध्यक्ष शिमला ग्रामीण यशवंत छाजटा, शहरी जितेंदर चौधरी, पूर्व महापौर सोहन लाल, आनंद कौशल, हरीकृशन हिमराल शुशान्त कपरेट, यशपाल तनाइक, राकेश चौहान, इंदर्जीत सिंह, प्रदेश अग्रणी संगठनो के प्रदेश प्रमुख जेनब चंदेल, निगम भण्डारी, यदोपति ठाकुर छतर सिंह ठाकुर, बावा हरदीप सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे !

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close