विविध

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर ठाकुर  की अध्यक्षता में बोर्ड प्रबंधन वर्ग से मिला।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

संघ ने प्रदेश में भीषण आपदा के दौरान रिकॉर्ड समय में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों की सराहना करने पर बोर्ड प्रबंधन वर्ग का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि भविष्य में आयोजित होने वाले प्रदेश एवं जिला स्तरीय सम्मान समारोहों में तकनीकी कर्मचारियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाए, जिससे उनका मनोबल और अधिक बढ़े।

इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी ने अधिकारियों को आदेश दिए कि प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को उत्कृष्ट कार्य करने वाले तकनीकी कर्मचारियों के नाम सभी जिला प्रशासन को भेजे जाएं । उन्होंने आश्वासन दिया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को अवश्य सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की वित्तीय देनदारियों का शीघ्र भुगतान करने का भी आश्वासन दिया।

No Slide Found In Slider.

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने तकनीकी कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। संघ ने पिछले 10 महीनों से पदोन्नति में आए ठहराव पर गंभीर चिंता जताई और कहा कि कई कर्मचारी बिना प्रमोशन के सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिससे उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है। इस मामले को लेकर तकनीकी कर्मचारी संघ शीघ्र ही  मुख्यमंत्री  से भेंट कर इसे उनके समक्ष उठाएगा।

इसके अतिरिक्त संघ ने तकनीकी कर्मचारियों से जुड़ी अन्य लंबित मांगों और उनकी प्रक्रिया की जानकारी भी ली।
बोर्ड प्रबंधन ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। संघ अध्यक्ष श्री रणवीर ठाकुर ने बोर्ड में भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का भी आग्रह किया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close