विविध

15%तीसरे विकल्प देने पर मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद:- विनोद शर्मा

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

 

जिला शिमला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष गोपाल झिलटा एवम महामंत्री विनोद शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी ने प्रदेश के कर्मचारिओं को तीसरा विकल्प देने की अधिसूचना को जारी कर एक बार फिर कर्मचारी हितैषी होने का सबूत दिया है, कर्मचारिओं के प्रति इस तरह की दरिया दिली से प्रदेश का कर्मचारी गदगद है।25जनबरी को गणतंत्र दिवस पर सोलन में3%DAव तीसरा विकल्प देने का ऐलान किया था।प्रदेश के कर्मचारिओं का मंहगाई भत्ता अब28%से बढ़ कर31%हो गया है।इस DA से नए बेतम मान लागू होने से बेसिक में बृद्धि होने पर 500से5000प्रति माह प्रत्येक कर्मचारी को बेतन में बृद्धि होगी तीसरे विकल्प से हजारों कर्मचारिओं को लाभ होगा जिनको दोनों विकल्प से कम लाभ हो रहा था,

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

विनोद शर्मा ने कहा है कि अफसर शाही(ब्यूरोक्रेट) निचले श्रेणी के कर्मचारिओं को अधिमान नही देते और अपनी मर्जी करते हैं वित्त विभाग15%तीसरे विकल्प पर ढुलमुल रवैया अपना रहा था किन्तु प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के तेज तर्रार प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर के कर्मचारिओं के मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी का अफसर शाही के प्रति अब सख्त रवैया अपनाए जाने पर कर्मचारिओं में खुशी की लहर है।पंजाब में15%का विकल्प कर्मचारिओं द्वारा 9माह धरने प्रदर्शन के उपरांत दिया था किंतु हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कर्मचारी हितैषी होते हुए अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर के आग्रह पर एक माह के अंदर दे दिया।जिसके लिए प्रदेश का कर्मचारी मुख्यमंत्री व अश्वनी ठाकुर जी का ह्रदय से आभार प्रकट करता है। गोपाल झिलटा ने कहा है कि प्रोबेशन पीरियड व इनिशल स्टार्ट पर भी कार्य चल रहा है सभी कर्मचारिओं का डाटा फील्ड से विभागीय स्तर पर मगाया जा रहा है जल्द ही अश्वनी ठाकुर इस मुद्दे को भी हल करेंगे ऐसी अपेक्षा है।

No Slide Found In Slider.

जिला शिमला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष गोपाल झिलटा व महासचिब विनोद शर्मा ने सयुंक्त ब्यान में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कर्मचारी हितैषी है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा तीसरे विकल्प को लागू करने की अधिसूचना जारी करने का आभार व्यक्त किया है।इसके लिए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर लगतार मुख्यमंत्री व सरकार को तथ्यों से अवगत करा रहे थे जो आज अधिसूचना जारी होने पर अध्यक्ष महोदय का आभार प्रकट करते हैं।

3% मंहगाई भत्ता देने पर व15% तीसरे विकल्प की अधिसूचना जारी करने पर जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ शिमला के जिला अध्यक्ष गोपाल झिलटा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय नागता एवम महासचिब विनोद शर्मा, जिला पदाधिकारी व समस्त खंडों के अध्यक्ष व महासचिवों सहित सभी कर्मचारी नेताओं व कर्मचारिओं ने मुख्यमंत्री का मंहगाई भत्ता देने व तीसरे विकल्प देने के लिए आभार प्रकट किया है।

साथ ही हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर व महासचिब राजेश शर्मा का भी आभार प्रकट किया हैं जिन्हीने मुख्यमंत्री मंत्री व सरकार के समक्ष उचित तथ्यों को कर्मचारिओं के हितों को रख रहे है और अधिसूचनाएं जारी करवा रहे हैं इसके लिए प्रदेश का ढाई लाख कर्मचारी आभार प्रकट करता है और अश्वनी ठाकुर के साथ चट्टान की तरह खड़ा है।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close