विविध

जयराम की हुंकार: उड़ते पंजाब को बचाने के लिए चाहिए डबल इंजन सरकार

एक जैसे होने चाहिए डबल इंजन गाड़ियों के टायर 

No Slide Found In Slider.

 

 

 

 

शिमला, पंजाब चुनाव में स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को मोहाली और जालंधर जिलों के तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि जालंधर और पंजाब के लोगों की अपेक्षाओं को कांग्रेस सरकार पूर्ण नहीं कर पाई है। भाजपा की सरकार बनने पर जालंधर ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब का समग्र विकास होगा, जनता इस बात से अच्छी तरह से परिचित है।

No Slide Found In Slider.

 

खरड़ विधानसभा क्षेत्र के नयागांव में भाजपा प्रत्याशी कमलदीप सैणी के पक्ष में वोट मांगे। यहां चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उड़ते पंजाब को बचाने और नौजवानों को नशे के चंगुल से बाहर निकालने के लिए डबल इंजन की सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब को सिर्फ भाजपा ही संभाल सकती है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

 

विकास के लिए तरस रहा खरड़ः जयराम

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि खरड़ विधानसभा क्षेत्र विकास के लिए तरस रहा है। नयागांव में सीवरेज सिस्टम ही नहीं हैं। यहां तक कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं हैं, जो एक गंभीर समस्या है। जयराम ठाकुर ने यहां की जनता से अपील की है कि क्षेत्र का विकास करवाने के लिए भाजपा प्रत्याशी कमलदीप सैणी को विधानसभा पहुंचाएं। इस क्षेत्र के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बननी चाहिए।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन की गाड़ी के टायर भी एक जैसे होने चाहिए। ऐसा न हो कि एक टायर साइकिल और एक टायर ट्रैक्टर का हो। पंजाब में बढ़ रहे नशे पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय से यहां का युवा नशे में फंसता जा रहा हे। उन्हें इस चंगुल से बाहर निकालने के लिए मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। ताकि गुमराह हुए पड़े युवा नौजवानों को बाहर निकाला जा सके।

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह गुरुओं की धरती है और गुरुओं ने ही हमें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। देश की रक्षा और सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी घटना घटती है तो पंजाब और हिमाचल के जवान सबसे आगे रहकर रक्षा करते हैं और शहादत भी देते हैं।

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पंजाब की कांग्रेस सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह लगाया। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि पांच जनवरी को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के विकास में योगदान देने के लिए यहां पहुंचे तो उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया। जिस वजह से कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा।

No Slide Found In Slider.

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस राज्य के मुख्यमंत्री संवैधानिक पद पर बैठे हैं, जो अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं। इसलिए यहां के विकास में चार चांद लगाने के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा से ही पंजाब के विकास में योगदान दिया है।

 

 

देश ने मोदी पर किया भरोसा, तभी हम सुरक्षित हैंः सीएम

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 के दौरान पूरी दुनिया महामारी से जूझ रही थी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश ने भरोसा जताया। कोरोना के खिलाफ लड़ाई शुरू हुई और वैक्सीनेशन का दौर भी चल पड़ा। आज हम यहां सुरक्षित होकर आए हैं तो इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और उन पर देश का भरोसा रहा।

 

उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान यदि यह देश कमजोर नेतृत्व के हाथ में होता तो क्या परिस्थितियां होती? देश ने नरेंद्र मोदी को भरोसा दिया आज हम कोविड-19 को हरा रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं ने तो वैक्सीनेशन पर भी राजनीति की। यहां तक कहने लगे कि यह मोदी की वैक्सीन है, भाजपा की वैक्सीन है। आज वही कांग्रेस के लोग वैक्सीनेशन की तारीख ढूंढ रहे हैं।

 

 

पूरा माहौल भाजपा के पक्ष मेंः सीएम

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में ही पूरा माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी उन्होंने चुनावी जनसभाएं की, वहां की जनता ने पूरा मन बना लिया है कि अबकी बार पंजाब में भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी।

 

गड्ढों में सड़क, स्मार्ट सिटी जालंधर: जयराम

 

जालंधर के अमर पैलेस रामा मंडी में भाजपा प्रत्याशी मनोरंजन कालिया के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा जब मैं सड़क मार्ग से यहां आ रहा था तो पार्टी के जिला अध्यक्ष बताने लगे कि यह स्मार्ट सिटी है। मुझे हैरानी हुई कि स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र से करोड़ों का बजट आया, लेकिन सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। यह दिखाता है कि कांग्रेस ने अपने विकास के अलावा किसी का विकास नहीं किया। अमर पैलेस रामा मंडी में जनसभा करने के बाद जयराम ठाकुर ने जालंधर नॉर्थ से पार्टी प्रत्याशी कृष्णदेव भंडारी के लिए भी वोट मांगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close