स्कूल में 15 से 18 आयु के छात्रों के लिए मुफ्त  टीकाकरण कैंप आयोजन की ये है तस्वीर

स्कूल में 15 से 18 आयु के छात्रों के लिए मुफ्त  टीकाकरण कैंप आयोजन की ये है तस्वीर

विविध
WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

कोरोना टीकाकरण जागरूकता हेतु भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के एफओबी शिमला का मोबाइल वैन जागरूकता अभियान आज समाप्त हो गया। इस चार दीवसीय जागरूकता मोबाइल वैन को बीते 8 फरवरी को शिमला के उपायुक्त  आदित्य नेगी ने छोटा शिमला स्थित सीएसटी स्कूल से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। इसके अलावा सीएसटी स्कूल में 15 से 18 आयु के छात्रों के लिए मुफ्त  टीकाकरण कैंप का आयोजन भी किया गया था।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

 

एफओबी प्रमुख अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि जागरूकता वैन ने बीते चार दिन शिमला शहर और आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में घूम कर लोगों को कोरोना टीकाकरण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया व साथ ही उन्हें कोरेाना से बचने के उपायों के बारे में भी जागरूक किया। इस दौरान लोगों को मास्क और पैंपलेंट््स भी वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि एफओबी शिमला आने वाले समय में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Deepika Sharma