विविध

दीपा दास मुंशी को प्रदेश रिटर्निंग अधिकारी और श्रीमती शमीमा रैना को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया

No Slide Found In Slider.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2022 के संगठनात्मक चुनावों के लिए पूर्व सांसद श्रीमती दीपा दास मुंशी को प्रदेश रिटर्निंग अधिकारी और श्रीमती शमीमा रैना को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

इस संदर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के चैयरमेन पूर्व सांसद मधुसूदन मिस्त्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को एक पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

राठौर ने आज यहां बताया कि श्रीमती दीपा दास मुंशी और श्रीमती शमीमा रैना 8 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक बैठक करेगी।बैठक में संगठनात्मक चुनावों व प्रदेश में चल रहे कांग्रेस सदस्यता अभियान का जायजा लेते हुए संगठनात्मक चुनावो की रूपरेखा पर आपसी विचार विमर्श के साथ आवश्यक दिशानिर्देश दिए जाएंगे।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष, महासचिव, सभी जिलाध्यक्ष,कांग्रेस विधायकगण व प्रदेश कांग्रेस अग्रणी सगंठनों के प्रमुखों को बुलाया गया है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close