विविध

साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान

No Slide Found In Slider.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टीजनों से देश की एकता और अंखडता के लिये साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है।उन्होंने कहा है कि देश की आजादी से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस का एक महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

आज कांग्रेस मुख्य्यालय राजीव भवन में पार्टी के 137वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राठौर ने कहा कि आज देश गम्भीर चुनोतियो से गुज़र रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने सत्ता काल मे जो सरकारी उपक्रम स्थापित किए थे,उन्हें एक एक करके निजी हाथों में दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि देश की विकास दर लगातार गिरती जा रही है।बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई से लोग परेशान है।

राठौर ने कहा कि 28 दिसम्बर 1885 को देश मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना एलन ओक्टोवियन हुम् ने सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में की थी।उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पूरे ब्रिटश साम्राज्य में ऐसा पहला राजनैतिक दल बना जिसने दुनियाभर में औपोनिवेशक शाशन से लड़ने वाले राष्ट्रवादी नेताओं को प्रेरित किया।

राठौर ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी के अहिंसा के पथ पर आगे बढ़ते हुए कांग्रेस नेताओं ने अपना बलिदान देकर इस देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करवाया।उन्होंने कहा कि तत्कालीन हिन्दू महासभा व आरएसएस ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा तक नही लिया।उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने देश मे पंच वर्षीय योजना से देश के विकास का पथ प्रदर्शन किया।उसके बाद लालबहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश को एक क्रांति दी।उसके बाद इंदिरा गांधी ने जब विश्व दो महा शक्तियों में बंटा था,उस समय उन्होंने देश में गुटनिरपेक्ष देश का नेतृत्व करते हुए भारत को एक विश्व शक्ति के रूप में पहचान बनवाई ।देश के बैंकों का राष्ट्रीकरण कर प्रगति का पथ आगे बढ़ाया।देश मे मिश्रित अर्थव्यवस्था कायम की।उसके बाद राजीव गांधी ने शिक्षा के क्षेत्र को आगे बढ़ाते हुए आईटी का मार्ग प्रशस्त किया।उसके Bयाद पीबी नरसिम्हा राव ने उनकी नीतियों को आगे बढ़ाया।उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में जब मंदी का दौर चला तो भारत एकमात्र ऐसा देश था जिसका कोई भी विपरीत प्रभाव देश पर नही पड़ा, क्योंकि देश का नेतृत्व महान अर्थशास्त्री कांग्रेस के नेता डॉ.मनमोहन सिंह कर रहें थे।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

राठौर ने कहा कि कांग्रेस का एक लंबा इतिहास है।उन्होंने कहा कि आज सत्ता में बेठी मोदी सरकार इस इतिहास से छेड़छाड़ कर रही है।उन्होंने कहा कि सभी पार्टीजनों को एकजुट होकर सरकार के जन विरोधी निर्णयों व नीतियों के खिलाफ एकसाथ खड़े होना है।

इस दौरान उन्होंने पार्टीजनों को कांग्रेस के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए पार्टी को दिए जा रहें उनके सहयोग के लिए आभार भी प्रकट किया। उन्होंने सेवादल के स्थापना दिवस पर सेवादल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भी पार्टी की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इससे पूर्व राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष ने सेवादल की अध्यक्षता में पार्टी का ध्वजारोहण किया।सेवादल ने राष्ट्र गीत व ध्वज बन्दन किया।इस दौरान सेवादल के मुख्य सगंठक अनुराग शर्मा व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इस अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर,पूर्व विधायक आदर्श सूद,प्रदेश सेवादल चीफ अनुराग शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी,रीना पुंडीर,कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, यशपाल तनाईक, बलदेब ठाकुर,इंद्रजीत सिंह,राजकुमारी सोंनी,सोनिया चौहान,आनंद कौशल, आईएन मेहता,संदीप कुमार,नगर निगम के पार्षद,पूर्व पार्षद,सहित पार्टी के अनके पदाधिकारी मौजूद थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close