ब्रेकिंग-न्यूज़

AIAA की 71वीं राष्ट्रीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता में नाटकों और नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

शिमला, 8 जून 2026:

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन (AIAA) द्वारा आयोजित 71वीं राष्ट्रीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता के तीसरे दिन शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर और काली बाड़ी मंदिर ऑडिटोरियम में कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

गेयटी थिएटर में आयोजित नाट्य प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक और हास्य विषयों पर आधारित नाटकों का मंचन किया गया। इनमें वडोदरा (गुजरात) की द नाटक कंपनी द्वारा “प्लेटफॉर्म नंबर 6”, धनबाद (झारखंड) की कला निकेतन द्वारा “आधी हकीकत”, वडोदरा (गुजरात) की जहानवी कला वृंद द्वारा “स्कूल टीचर का होमवर्क”, इंदौर (मध्य प्रदेश) की अनवरत्त थिएटर ग्रुप द्वारा “जानेमन”, अंबाला (हरियाणा) की मसखरे रंगमंच द्वारा “वो कल फिर आएगी”, नवी मुंबई (महाराष्ट्र) की सैनिक मित्र द्वारा “ख्वाहिशें ऐसी भी” तथा मुंबई की फाइन आर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन ऑफ लोअर परेल द्वारा “भोला राम का जीवन” का प्रभावशाली मंचन किया गया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

वहीं काली बाड़ी मंदिर ऑडिटोरियम में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में देशभर से आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। प्रतियोगिता में लगभग 120 नृत्य प्रस्तुतियां आयोजित की गईं, जिनमें एकल (Solo), युगल (Duet) और समूह (Group) श्रेणियों में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

विशेष आकर्षण 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतियोगिता रही, जिसमें दो वरिष्ठ कलाकारों ने मंच पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर यह संदेश दिया कि कला और जुनून की कोई आयु सीमा नहीं होती। उनकी प्रस्तुतियों को दर्शकों और निर्णायकों ने विशेष रूप से सराहा।

AIAA के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध अभिनेता रोहिताश्व गौर तथा उपाध्यक्ष डॉ. रेखा गौर के नेतृत्व में आयोजित यह राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव देश की विविध कला परंपराओं को एक मंच पर लाने का कार्य कर रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकारों ने आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और दर्शकों के उत्साह की सराहना की।

आयोजन के आगामी दिनों में और भी नाट्य एवं नृत्य प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी, जिनका कला प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close