धनतेरस पर पुराने सोने को मिलेगा नया अंदाज, वर्मा ज्वेलर्स की प्रदर्शनी में 5,000 से ज्यादा डिजाइन

विविध
WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

होटल मरीना में सजी चार दिवसीय प्रदर्शनी, पुराने सोने पर 100 फीसदी वैल्यू के साथ हर 10 ग्राम पर 3,000 रुपये अतिरिक्त का ऑफर

No Slide Found In Slider.

शिमला, 4 नवंबर। धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी करने की योजना बना रहे लोगों के लिए वर्मा ज्वेलर्स खास सौगात लेकर आया है। शिमला के होटल मरीना में बुधवार को वर्मा ज्वेलर्स की धनतेरस स्पेशल प्रदर्शनी एवं सेल का शुभारंभ हुआ। ‘मनाओ त्योहारों का जश्न’ थीम पर आधारित यह प्रदर्शनी 7 नवंबर तक चलेगी। यहां सोने, हीरे और चांदी के 5,000 से अधिक डिजाइन एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।

प्रदर्शनी का शुभारंभ इनर व्हील क्लब शिमला की अध्यक्ष पूनम शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों और पारंपरिक कारीगरी को सहेजते हुए किसी ब्रांड को आगे बढ़ते देखना सुखद है। ऐसे आयोजन शिमला के त्योहारों में और रंग भरते हैं।

पुराना सोना देकर ले जाएं नए गहने

प्रदर्शनी का सबसे खास आकर्षण ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज योजना है। इसके तहत ग्राहक अपने पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवा सकते हैं। कंपनी की ओर से पुराने सोने पर 100 फीसदी वैल्यू के साथ हर 10 ग्राम पर 3,000 रुपये अतिरिक्त देने का ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी के अनुसार एक्सचेंज में शुद्धता की गारंटी, पारदर्शी प्रक्रिया और सटीक वजन का ध्यान रखा जाएगा।

सिर्फ 10 फीसदी जमा कर लॉक करें आज का गोल्ड रेट

सोने की लगातार बदलती कीमतों के बीच ग्राहकों के लिए गोल्ड रेट लॉक करने की सुविधा भी रखी गई है। इसके तहत केवल 10 फीसदी अग्रिम राशि जमा कर ग्राहक आज का गोल्ड रेट लॉक कर सकते हैं। यह योजना 8 नवंबर तक मान्य रहेगी।

No Slide Found In Slider.

इसके अलावा एसबीआई कार्ड से 50 हजार रुपये या इससे अधिक की खरीदारी पर 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी दिया जा रहा है। यह ऑफर 1 से 7 नवंबर तक लागू है। सभी ऑफर नियम एवं शर्तों के अधीन हैं।

हिमाचली पहचान को आधुनिक डिजाइन में पिरोने की कोशिश

वर्मा ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक अक्षय वर्मा ने कहा कि उनके लिए आभूषण केवल कारोबार नहीं, बल्कि हिमाचली पहचान और परंपरा को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। सोलन और रोहड़ू में ब्रांड के स्टोर हैं और शिमला के लोगों ने भी हमेशा परिवार की तरह अपनाया है। इसी विश्वास को देखते हुए प्रदर्शनी में ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार नया कलेक्शन और त्योहारी ऑफर लाए गए हैं।

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पल्लवी वर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में हर उम्र और हर अवसर के लिए आभूषण उपलब्ध हैं। शादी के भारी सेट से लेकर ऑफिस में पहनने योग्य हल्के गहनों तक कई विकल्प रखे गए हैं। खास तौर पर शिमला की महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखकर कलेक्शन तैयार किया गया है।

पारंपरिक आभूषणों के साथ ‘पहाड़न’ कलेक्शन भी आकर्षण

प्रदर्शनी में सोने और हीरे के आधुनिक डिजाइन, हेरिटेज पोल्की, पारंपरिक हिमाचली आभूषण और चांदी के गहने उपलब्ध हैं। पहाड़ी आभूषणों को आधुनिक रूप में पेश करने वाला ‘पहाड़न’ कलेक्शन भी ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।

प्रदर्शनी होटल मरीना में रोजाना सुबह 10:30 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेगी। वर्मा ज्वेलर्स के सोलन और रोहड़ू स्थित स्टोर पर भी पूरा कलेक्शन उपलब्ध है। वहीं चांदी के आभूषणों के लिए सोलन में अलग चांदी स्टोर भी संचालित किया जा रहा है।

Deepika Sharma