ब्रेकिंग-न्यूज़

बड़ी खबर: धर्मकोट में रेव पार्टी का भंडाफोड़, चिट्टा-अफीम समेत नशा बरामद

पुलिस की दबिश में चार तरह के मादक पदार्थ मिले, 15 लोगों का मेडिकल; दो पर एनडीपीएस एक्ट में केस

No Slide Found In Slider.

धर्मशाला। कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर धर्मकोट में कथित रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 0.95 ग्राम चिट्टा, 3.7 ग्राम अफीम, 1.33 ग्राम चरस और 1.54 ग्राम गांजा बरामद किया। कार्रवाई के दौरान 15 लोगों का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया।

No Slide Found In Slider.

पुलिस के अनुसार, 13 और 14 सितंबर की मध्यरात्रि विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम ने अपर धर्मकोट में एक परिसर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ बरामद हुए। मामले में कथित आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

No Slide Found In Slider.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिसर के मालिक/लीजहोल्डर द्वारा 13 और 14 सितंबर को कथित तौर पर रेव पार्टी आयोजित की जा रही थी। पुलिस की समय पर कार्रवाई से पार्टी को रोक दिया गया और संभावित अन्य अवैध गतिविधियों पर भी अंकुश लगा।

सोशल मीडिया पर किया जा रहा था प्रचार

जांच में यह भी सामने आया है कि कथित रेव पार्टी का प्रचार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और बंद ऑनलाइन ग्रुपों के माध्यम से किया जा रहा था। पुलिस ने इससे संबंधित स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य कब्जे में लिए हैं। डिजिटल साक्ष्यों का सत्यापन और आगे की जांच जारी है।

कांगड़ा पुलिस ने कहा है कि नशे की कब्जे, सप्लाई, वितरण और सेवन से जुड़े मामलों के साथ-साथ ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने या इनके लिए स्थान उपलब्ध करवाने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close