राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय (कोटशेरा), चौड़ा मैदान, शिमला में नई अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) कार्यकारिणी का गठन

|
कमल लोहिया बने अध्यक्ष|
राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय (कोटशेरा), चौड़ा मैदान, शिमला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के सचिव डॉ. निखिल सारटा के स्वागत भाषण से हुआ। इसके पश्चात उन्होंने पिछले सत्र का वित्तीय लेखा-जोखा तथा वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संघ के मुख्य संरक्षक डॉ. गोपाल चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोटशेरा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने खेलकूद और विश्वविद्यालय स्तर की विभिन्न सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
इसके साथ ही उन्होंने युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए कहा कि आज के समय में नशा युवाओं को पथभ्रष्ट कर रहा है और कॉलेज प्रशासन नशे के विरुद्ध इस लड़ाई को लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस मुहिम में अभिभावकों और शिक्षकों से मिलकर काम करने का आह्वान किया ताकि युवा पीढ़ी को इस सामाजिक बुराई से बचाया जा सके। उन्होंने सत्र 2025 -26 की कार्यकारिणी को भांग भी किया |
आम सभा में सत्र 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया:
अध्यक्ष -कमल लोहिया
उपाध्यक्ष- योगेश वर्मा
सचिव -डॉ. निखिल सारटा
संयुक्त सचिव-हेमंत कुमार शर्मा
मुख्य सलाहकार- चंपा
कोषाध्यक्ष- यश देश दुल्टा
पदेन सदस्य (Ex-officio)- रविंदर शर्मा
शिक्षक प्रतिनिधि- डॉ. कामिनी नेगी, डॉ. वीणा शर्मा और डॉ. देवेश
अभिभावक प्रतिनिधि – अंजू मेहता, राज कुमार, उर्मिला तोमर, मनीषा कुमारी |
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल लोहिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संस्थान की बेहतरी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। सभा का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।
डॉ .शालिनी चौहान ,डीन स्टूडेंट वेलफेयर,
डॉ.अनुप्रिया शर्मा, संयोजक शोध एवं विकास प्रकोष्ठ ,अन्य अभिभावक महाविद्यालय के शैक्षणिक तथा गैर -शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद रहे|


