विविध

बर्फीले क्षेत्रों में एक सितंबर से होगा जनगणना का दूसरा चरण

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

जिला सिरमौर की नोहरा धार तहसील के बर्फीले क्षेत्र के दस राजस्व गांव में की जाने वाली जनगणना के दूसरे चरण में 20 प्रगणकों तथा 5 निरीक्षकों हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। ग्राम पंचाय भवन में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ चार्ज अधिकारी तथा तहसीलदार नौहराधार विनोद कुमार ने किया तथा उप मंडल अधिकार संगडाह सुनील कायत ने प्रशिक्षण कार्यशाला का निरीक्षण किया । प्रशिक्ष सुरेंद्र पुंडीर एवं प्रोफेसर वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सहित देश के बर्फीले क्षेत्रों में एक सितंबर से 30 सितंबर तक जनगणना के दूसरे चरण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होगा जिसमें परिवार के प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित शिक्षा रोजगार ,धर्म, जाती, भाषा आदि से संबंधित 40 प्रश्न पूछे जायेंगे। उप मंडल अधिकारी सुनील कायथ ने आम लोग , पंचायत प्रतिनिधियों तथा सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों से निवेदन किया कि वह 17 अगस्त से प्रारंभ हुए स्व गणना कार्य में भागीदारी कर इस अभियान को सफल बनाए। प्रशिक्षण कार्य में ऑफिस कानूनगो दीपा रानी एवं तकनीकी सहायक सुशांत पुंडीर सहित सभी कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग रहा।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close