ब्रेकिंग-न्यूज़

कसुम्पटी में कल से बिछेगी नई पेयजल पाइपलाइन, घर-घर पहुंचेगा 24×7 प्रेशरयुक्त पानी

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला। कसुम्पटी वार्ड के लोगों के लिए पेयजल व्यवस्था को लेकर अच्छी खबर है। शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (SJPNL) की 24×7 निरंतर एवं प्रेशरयुक्त पेयजल वितरण परियोजना के पैकेज-5 के तहत कसुम्पटी वार्ड में कल से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू होने जा रहा है। इसी पैकेज के तहत पंथाघाटी वार्ड में भी जल्द काम शुरू किया जाएगा।

No Slide Found In Slider.
Screenshot

शिमला शहर में परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम SUEZ India द्वारा किया जा रहा है। परियोजना के पैकेज 1, 2, 3 और 10 में भी नई पाइपलाइन के जरिए आधुनिक पेयजल ढांचे को तैयार करने का काम जारी है।

खास बात यह है कि यह सिर्फ पुरानी पाइपलाइन बदलने तक सीमित नहीं है। परियोजना के तहत डिस्ट्रीब्यूशन और ट्रांसमिशन पाइपलाइनों का पूरा नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इसके साथ नए पानी के टैंक बनाए जाएंगे और घरों को नई पाइपलाइन से हाउस सर्विस कनेक्शन भी दिए जाएंगे। इससे शहर में पानी की आपूर्ति अधिक सुरक्षित, भरोसेमंद, निरंतर और प्रेशरयुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

No Slide Found In Slider.

घर-घर पहुंच रही जागरूकता टीमें

परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों को जानकारी देने और उनकी समस्याएं व सुझाव जानने के लिए NGO की टीमें क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चला रही हैं। टीमें लोगों को कार्य की जानकारी देने के साथ उनकी चिंताओं और सुझावों को भी दर्ज कर रही हैं।

कसुम्पटी वार्ड की पार्षद रचना शर्मा ने SUEZ और SJPNL की टीमों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों को कम से कम परेशानी हो। उन्होंने आवश्यक सावधानियों और बेहतर समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया है।

स्थानीय निवासियों से परियोजना टीमों का सहयोग करने की अपील की गई है। माना जा रहा है कि नई पाइपलाइन और आधुनिक वितरण नेटवर्क तैयार होने के बाद शिमला की पेयजल व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और भविष्य में लोगों को अधिक व्यवस्थित एवं बेहतर जलापूर्ति उपलब्ध हो सकेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close