शिक्षा

हिमाचल के CBSE सरकारी स्कूलों में बदली परीक्षा व्यवस्था, कक्षा 9 व 11 की टर्म परीक्षाएं स्कूल कराएंगे

CBSE संबद्ध सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश, सितंबर में सीधे CBSE पोर्टल पर अपलोड होगी LOC

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला। हिमाचल प्रदेश के CBSE संबद्ध सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9 और 11 की प्रथम तथा द्वितीय टर्म परीक्षाएं संबंधित विद्यालय स्वयं आयोजित करेंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला उपनिदेशकों (माध्यमिक शिक्षा) को निर्देश जारी कर दिए हैं।

निदेशालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय CBSE के नवीनतम पाठ्यक्रम, वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर तथा परीक्षा उपविधियों के अनुरूप लिया गया है। आदेश के अनुसार कक्षा 11 की परीक्षाएं पूरी तरह विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 9 की परीक्षाएं भी CBSE द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानकों के अनुसार संबंधित स्कूलों द्वारा संचालित होंगी।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

शिक्षा निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) सितंबर 2026 के दौरान सीधे CBSE के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इन दोनों कक्षाओं की LOC हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) को नहीं भेजी जाएगी।

विभाग ने सभी CBSE संबद्ध सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। यह व्यवस्था प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में CBSE परीक्षा प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close