सम्पादकीय

फिल्म फेस्टिवल के अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुआ ‘अंतर्मन से संवाद’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

फिल्म फेस्टिवल के अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुआ ‘अंतर्मन से संवाद’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण

ashb advt_page-0001

 

07 जुलाई : देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के भव्य समापन समारोह में साहित्य और सिनेमा का प्रेरक संगम देखने को मिला। शिमला जिला के कुमारसैन से संबंध रखने वाले सुप्रसिद्ध लेखक, कवि एवं स्तंभकार हितेन्द्र शर्मा की चर्चित काव्य-कृति ‘अंतर्मन से संवाद’ का अंतरराष्ट्रीय मंच पर गरिमामय लोकार्पण किया गया।

 

पुस्तक का लोकार्पण सीआईडी फेम प्रख्यात अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव, अपनी सहज एवं संजीदा अदाकारी के लिए प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा, बहुआयामी अभिनेता राजेश जैश, मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन, प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक पवन कुमार शर्मा, मंडी नगर निगम की महापौर सुमन ठाकुर तथा कमिश्नर रोहित राठौर के करकमलों से संपन्न हुआ।

 

समारोह के दौरान सरदार पटेल विश्वविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा ने पुस्तक की वैचारिक गहराई, ऐतिहासिक संदर्भों और उसके मूल मर्म पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हितेन्द्र शर्मा समकालीन हिंदी साहित्य के संवेदनशील कवि, विचारशील लेखक एवं प्रतिष्ठित स्तंभकार हैं। उनकी लेखनी समाज, संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं को नई दृष्टि प्रदान करती है तथा पाठकों को आत्ममंथन के लिए प्रेरित करती है।

No Slide Found In Slider.

 

इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि ‘अंतर्मन से संवाद’ केवल एक पुस्तक नहीं बल्कि आत्मनिरीक्षण और आत्मचिंतन की गहन यात्रा है, जो प्रत्येक पाठक के जीवन और अनुभवों से जुड़ती है। उन्होंने कहा कि देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सिनेमा के साथ-साथ साहित्य को भी सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। ऐसे आयोजन स्थानीय कला, भाषा और साहित्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित करते हैं।

 

कार्यक्रम में बॉलीवुड एवं हिंदी टेलीविजन के सम्मानित सिनेमैटोग्राफर शुभ्रांशु दास, छत्तीसगढ़ी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री माया साहू, बंगाली एवं हिंदी सिनेमा के अभिनेता-निर्देशक ऋंक जायसवाल सहित 25 से अधिक फिल्मों से जुड़े प्रख्यात फिल्मकार, अभिनेता, निर्देशक तथा बड़ी संख्या में साहित्य एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के मंच पर साहित्यिक कृति के लोकार्पण ने भारतीय सिनेमा और साहित्य के सृजनात्मक संवाद को नई ऊंचाई प्रदान की।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close