ब्रेकिंग-न्यूज़

देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों की तलाश शुरू, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

शिमला, 22 जून।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए देशभर के पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन स्व-नामांकन आमंत्रित किए हैं। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी लगन, नवाचार और समर्पण से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किया है।

No Slide Found In Slider.

 राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक शिक्षक 10 जुलाई 2026 तक अपने नामांकन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम पुष्टि और सबमिशन 13 जुलाई 2026 तक किया जा सकेगा।

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

जुलाई के मध्य में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयन प्रक्रिया शुरू होगी। राष्ट्रीय जूरी द्वारा चयनित शिक्षकों को अगस्त माह में सूचना दी जाएगी, जबकि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह 4 और 5 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close