विविध

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग में नई SMC कार्यकारिणी गठित

*जोगिंदर सिंह बने प्रधान, हिमांशु उप-प्रधान नियुक्त

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

शिमला जिले के मतियाना ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह गठन हिमाचल प्रदेश सरकार के नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया, जिसमें कक्षा पहली से 12वीं तक के लिए एक ही SMC कार्यकारिणी बनाने का प्रावधान है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
No Slide Found In Slider.

इस बैठक में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कथोग एवं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी अभिभावकों एवं अध्यापकों की सर्वसम्मति से श्री जोगिंदर सिंह को SMC प्रधान तथा श्री हिमांशु को उप-प्रधान चुना गया। इसके अतिरिक्त उर्मिला, अनीता, प्रकाश, अमर सिंह, सुरेश, अंजलि, अंजू व रंजना को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।
यह पूरी प्रक्रिया विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संदीप चौहान एवं समस्त अध्यापक वर्ग की देखरेख में सम्पन्न हुई। बैठक में विद्यालय के विकास, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार एवं अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष चर्चा की गई।
विद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि नई SMC टीम विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close