ब्रेकिंग-न्यूज़

अब नहीं बदलना पड़ेगा स्कूल! मेडिकल, नॉन-मेडिकल और कॉमर्स होंगे उपलब्ध

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

शिमला, 16 जून।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों को उनकी पसंद के विषयों की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के सीबीएसई से संबद्ध 17 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मेडिकल, नॉन-मेडिकल और कॉमर्स संकाय शुरू किए जाएंगे।

अधिसूचना में कहा गया है कि सीबीएसई से संबद्ध सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। जिन विद्यालयों में वर्तमान में कुछ संकाय उपलब्ध नहीं हैं, वहां नए संकाय शुरू किए जाएंगे।

No Slide Found In Slider.

इस निर्णय के तहत चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, किन्नौर, कुल्लू, शिमला, सिरमौर और ऊना जिलों के 17 विद्यालयों को शामिल किया गया है। इनमें विभिन्न स्कूलों में आवश्यकता के अनुसार मेडिकल, नॉन-मेडिकल और कॉमर्स विषयों की शुरुआत की जाएगी।

शिक्षा विभाग के अनुसार इस कदम से विद्यार्थियों को अपनी पसंद के विषय चुनने के लिए दूसरे विद्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भी बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सकेंगे। अधिसूचना शिक्षा सचिव राकेश कंवर द्वारा जारी की गई है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close