विविध

शिमला ग्रीष्मोत्सव के तहत स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आयोजित

विधायक हरीश जनारथा ने विजेताओं को किया सम्मानि

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM



अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 के तहत आज स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल द्वारा प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
प्रतियोगिता में कुल 216 बच्चों का पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से हुआ था जिनमें 123 बच्चों ने आज प्रतियोगिता में भाग लिया। 0 से 1 वर्ष आयु वर्ग में कुल 27 प्रतिभागी शामिल रहे जिनमें शिवान्या पुत्री अंकुर भगता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विहम पुत्र अंकित ठाकुर द्वितीय तथा जोरावर सिंह पुत्र इंदरजीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार, 1 से 3 वर्ष आयु वर्ग में 64 बच्चों ने भाग लिया जिनमें अद्विका पुत्री स्वातिनाम शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। कनिका ठाकुर पुत्री विक्रम ने द्वितीय तथा अव्युक्त वर्मा पुत्र विकेश वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग में कुल 32 बच्चों ने भाग लिए जिनमें अगमप्रीत पुत्र रणदीप सिंह प्रथम स्थान पर रहे। कैरव पुत्र विकेश वर्मा ने द्वितीय तथा सियारा गुप्ता पुत्री ऋषव गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 25,000 रुपए, 20,000 रुपए तथा 15,000 रुपए की नकद राशि प्रदान की गई।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
मुख्यातिथि ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
आयोजकों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों और उनके अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विजेताओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ. पूनम कंवर, डॉ. चंद्रकांता, डॉ पवना, डॉ नीलम पठानिया, डॉ मधु मतैन, डॉ सनी बंगा और डॉ रिया शामिल रहे।
प्रतियोगिता के लिए 100 अंक का परीक्षण रखा गया था जिसमें विकास मापदंडों के 20 अंक, पोषण की स्थिति के 20 अंक, विकासात्मक महत्वपूर्णता के 20 अंक, टीकाकरण की स्थिति के 15 अंक, शारीरिक जांच के 15 अंक और स्वच्छता और बातचीत के 10 अंक रखे गए थे।
इस दौरान नगर निगम शिमला के पार्षद अंकुश, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डॉ यशपाल रांटा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close