सम्पादकीयसंस्कृति

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में होगा “स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन

No Slide Found In Slider.

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में होगा “स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन

No Slide Found In Slider.

तीन आयु वर्ग के बच्चे ले सकेंगे भाग, ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से होगा पंजीकरण

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला शिमला तथा अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला आयोजन समिति द्वारा “स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता – मेरा बच्चा, मेरा अभिमान” का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के समग्र स्वास्थ्य, पोषण, शारीरिक विकास तथा स्वच्छता के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना है।

 

उपायुक्त शिमला एवं अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 10 जून 2026 को रानी झांसी पार्क, रिज शिमला में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग के बच्चे भाग ले सकते हैं, जिनमें 0 से 12 माह, 13 से 36 माह और 37 से 60 माह के बच्चे शामिल रहेंगे।

 

विभिन्न मानदंडों के आधार पर होगा बच्चों का मूल्यांकन

No Slide Found In Slider.

 

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत बच्चों का मूल्यांकन विभिन्न मानदंडों के आधार पर किया जाएगा जिनमें मजबूत एवं अच्छी तरह से पोषित बच्चे (पोषण), सही गति से बढ़ता विकास (शारीरिक माप), तेज दिमाग एवं शुरुआती कदम (विकास के पड़ाव), स्वस्थ शरीर एवं सुरक्षित मुस्कान (शारीरिक जांच) और साफ-सुथरे एवं आत्मविश्वासी बच्चे (स्वच्छता) जैसे मापदंड शामिल रहेंगे। प्रतियोगिता के दौरान शिशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण भी किया जाएगा, जिसके लिए अभिभावकों को बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र तथा टीकाकरण कार्ड की फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा।

 

विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक इनाम

 

उपायुक्त ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं जिनमें प्रथम पुरस्कार 25,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 20,000 रुपए और तृतीय पुरस्कार 15,000 रुपए शामिल हैं। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुल्क 10 रुपए निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभिभावक पोस्टर पर उपलब्ध QR कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

 

उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को इस प्रतियोगिता में भाग दिलाने तथा स्वस्थ एवं सशक्त बाल विकास के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close