ब्रेकिंग-न्यूज़

ALERT : जांच में फेल हुई दवा, ड्रग कंट्रोल विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन निकला घटिया, बाजार से हटाने के आदेश

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

राजस्थान में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की गुणवत्ता पर बड़ा अलर्ट, ड्रग कंट्रोल विभाग ने जारी की चेतावनी

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

राजस्थान के ड्रग कंट्रोल विभाग ने ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन IP 5 IU/ml (TOCIN) को लेकर गंभीर अलर्ट जारी किया है। सरकारी विश्लेषक, ड्रग टेस्टिंग लेबोरेटरी जयपुर की जांच रिपोर्ट में यह दवा “ग्रॉसली सबस्टैंडर्ड / नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी” पाई गई है।

Screenshot

जांच रिपोर्ट के अनुसार संबंधित दवा का सैंपल भारतीय औषधि मानकों (IP Standards) के अनुरूप नहीं पाया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि दवा में ऑक्सीटोसिन (Synthetic) तत्व नहीं मिला, जिसके चलते इसे गुणवत्ता मानकों पर असफल घोषित किया गया है।
यह दवा Oxytocin Injection IP 5 IU/ml (TOCIN) बैच नंबर I-7881 है, जिसकी निर्माण तिथि नवंबर 2025 तथा एक्सपायरी अक्टूबर 2027 बताई गई है। दवा का निर्माण M/s Jackson Laboratories Pvt. Ltd., अमृतसर द्वारा किया गया है।
ड्रग कंट्रोल विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उक्त बैच की दवा को तत्काल प्रभाव से बाजार से हटाया जाए और इसकी बिक्री व उपयोग पर निगरानी रखी जाए।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

जिसे लेकर हिमाचल भी  अलर्ट हो गया है

 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों और मेडिकल स्टोर्स से भी अपील की है कि यदि उनके पास इस बैच की दवा मौजूद हो तो उसका उपयोग न करें तथा संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।
विशेषज्ञों के अनुसार ऑक्सीटोसिन का उपयोग चिकित्सा क्षेत्र में विशेष परिस्थितियों में किया जाता है, ऐसे में दवा की गुणवत्ता में कमी मरीजों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close