ब्रेकिंग-न्यूज़स्वास्थ्य

बड़ी ख़बर: अर्की अस्पताल में महिला की मौत मामले में जांच के आदेश, नहीं हुआ पोस्टमार्टम

बिना जांच किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं : स्वास्थ्य विभाग, दोषियों को नहीं बख्शेंगे

No Slide Found In Slider.


शिमला
जिला सोलन के अर्की अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला गरमा गया है। परिजनों द्वारा डॉक्टरों पर कथित लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं, इस पर जिला सीएमओ सोलन ने जाँच के आदेश जारी कर दिये है वहीं मामले को लेकर सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
जानकारी के अनुसार महिला को उपचार के लिए पहले
 अर्की अस्पताल लाया किया गया था, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। जिस दोरान उसे आईजीएमसी रेफेर किया गया। परिजनों का आरोप है कि IGMC में महिला को दो घंटे पहले मृत घोषित किया गया  है   उक्त, मामले के बाद परिजनों ने  अर्की अस्पताल पर चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

No Slide Found In Slider.

महिला का पोस्टमार्टम नहीं करवाया

वहीं यह बात भी चर्चा में है कि महिला का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। जिससे शायद जाँच में और तस्वीर साफ़ हो सकती थी
हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। विभागीय स्तर पर आगामी दो दिनों में तथ्यों के आधार पर जांच पूरी करने की बात कही गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कई प्रकार की टिप्पणियां और आरोप लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि किसी भी जांच के पूरा होने से पहले किसी चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी को सीधे तौर पर दोषी ठहराना उचित नहीं है। विभाग का कहना है कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

No Slide Found In Slider.

 


जांच से पहले दोष तय करना स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए भी चिंता का विषय


स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संवेदनशील मामले में तथ्यों के सामने आने से पहले सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों में किसी डॉक्टर अथवा संस्थान को “कलप्रिट ” घोषित कर देना उचित नहीं माना जा सकता। इससे न केवल जांच प्रक्रिया प्रभावित होती है बल्कि आम लोगों का स्वास्थ्य व्यवस्था पर विश्वास भी कमजोर पड़ सकता है। विभाग का कहना है कि निष्पक्ष जांच के बाद यदि किसी स्तर पर लापरवाही सिद्ध होती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

क्या बोल रहे सीएमओ सोलन
इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने कहा कि मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच पूरी होने से पहले किसी भी प्रकार का निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close