ब्रेकिंग-न्यूज़

अंबाला में JUIT का शिक्षा संवाद, STEM और नवाचार संस्कृति को मजबूत करने पर जोर

Prof. Tiratha Raj Singh का तकनीकी व्याख्यान बना प्रिंसिपल्स मीट का मुख्य आकर्षण

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

Jaypee University of Information Technology द्वारा अंबाला मेंप्रिंसिपल्स मीट का आयोजन

No Slide Found In Slider.

Jaypee University of Information Technology ने 16 मई 2026 कोRamada by Wyndham Ambala में सफलतापूर्वक “प्रिंसिपल्स मीट” काआयोजन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षाविदों एवंअकादमिक नेतृत्वकर्ताओं ने भाग लिया तथा भारत में शिक्षा के भविष्य एवंनवाचार–आधारित शिक्षण पर सार्थक चर्चा की गई। यह कार्यक्रम JUIT के  CEO Shree Manu Bhaskar Gaur के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजितकिया गया। कार्यक्रम में JUIT के माननीय कुलपति Prof. Rajendra Kumar Sharma की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह प्रिंसिपल्स मीट Ambala Progressive Sahodaya School Council तथा Haryana Progressive Schools’ Conference के सहयोग से आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रमुखअतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के रूप में Dr. Vikas Kohli, Mr. Prashant Munjal, Mr. Saurabh Kapoor तथा Shree Pawan Acharya उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान Prof. Rajendra Kumar Sharma ने तकनीकी शिक्षा, नवाचार–आधारित शिक्षण तथा भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिएविद्यार्थियों को तैयार करने में उच्च शिक्षण संस्थानों की बदलती भूमिका पर अपनेमहत्वपूर्ण अनुभव एवं विचार साझा किए। उनके संबोधन ने प्रतिभागियों को प्रेरितकिया तथा व्यावहारिक शिक्षण, अनुसंधान उन्मुखता एवं उद्योग–अकादमिकसहयोग के महत्व को रेखांकित किया। Shree Pawan Acharya ने JUIT मेंविकसित किए जा रहे उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, अनुशासित संस्कृति एवंमूल्य–आधारित शिक्षा प्रणाली की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा किविश्वविद्यालय भारतीय परंपराओं, नैतिक मूल्यों एवं सांस्कृतिक आदर्शों कोआधुनिक तकनीकी शिक्षा के साथ सफलतापूर्वक जोड़ते हुए जिम्मेदार, नवाचारीएवं सामाजिक रूप से जागरूक भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं का निर्माण कर रहा है।उन्होंने JUIT की छात्र–केंद्रित शिक्षण पद्धति, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र एवंसमग्र शिक्षा दृष्टिकोण की भी प्रशंसा की, जो विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नेतृत्वक्षमता एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करता है। Dr. Vikas Kohli नेSTEM शिक्षा की आवश्यकता पर विशेष बल दिया तथा कहा कि विद्यार्थियोंकी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सीधे तौर पर शिक्षकों एवं प्राचार्यों की शिक्षण एवंअधिगम प्रक्रियाओं से जुड़ी हुई है।

No Slide Found In Slider.

कार्यक्रम के अंतर्गत Prof. Tiratha Raj Singh द्वारा “Transforming Education: STEM Leadership under NEP 2020” विषयपर एक अत्यंत ज्ञानवर्धक तकनीकी व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।

इस सत्र में STEM शिक्षा, नवाचार, उद्यमिता, बहुविषयक शिक्षण एवंतकनीक–सक्षम शिक्षण पद्धतियों के बढ़ते महत्व को National Education Policy 2020 की दृष्टि के अनुरूप प्रस्तुत किया गया। प्रो. सिंह ने इस बात परविशेष जोर दिया कि शैक्षणिक संस्थान अनुसंधान, रचनात्मकता, समालोचनात्मक चिंतन एवं उद्योग–उन्मुख शिक्षण दृष्टिकोण के माध्यम सेविद्यार्थियों को भविष्य की वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार कर सकते हैं। उन्होंनेNEP 2020 के अंतर्गत शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन लाने हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता(AI), बहुविषयक शिक्षा, स्टार्टअप संस्कृति एवं नवाचार–आधारित शिक्षण पद्धतिकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

यह प्रिंसिपल्स मीट JUIT एवं अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों के मध्य संवाद, सहयोगएवं विचारों के आदान–प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुई। प्रतिभागियों नेविश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, अनुसंधान एवं परिवर्तनकारीशिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। Dr. Ankush Tanta एवं Mr. Praveen Kumar ने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में महत्वपूर्णसहयोगात्मक भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन Prof. Tiratha Raj Singh द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन एक प्रभावी संवाद सत्र एवंक्षेत्र में STEM नेतृत्व, नवाचार संस्कृति एवं शैक्षणिक परिवर्तन को और सशक्तबनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close