विविध

शिमला के शिक्षकों ने सीखी नई तकनीक, CT और AI वर्कशॉप रही आकर्षण का केंद्र

शिमला में CT और AI पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, शिक्षकों ने सीखे आधुनिक तकनीकी कौशल

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

Loreto Convent में शुक्रवार को “Computational Thinking (CT) और Artificial Intelligence (AI)” विषय पर जिला स्तरीय विचार-विमर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला टेरेसा बॉल हॉल-A में आयोजित हुई, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीकी कौशल, नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों तथा समस्या समाधान क्षमता से जोड़ना था।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं के रूप में Parul Jhingta, Dr. Priyanka तथा Nivedita Bhardwaj उपस्थित रहीं।

विशेषज्ञों ने वर्तमान शिक्षा प्रणाली में Computational Thinking और Artificial Intelligence की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कई डिजिटल टूल्स और गतिविधियों का प्रदर्शन किया, जिन्हें कक्षा शिक्षण में शामिल किया जा सकता है। कार्यशाला के दौरान इंटरैक्टिव सत्र, समूह चर्चा और प्रायोगिक गतिविधियों ने शिक्षकों को नई तकनीकों को समझने और अपनाने के लिए प्रेरित किया।

No Slide Found In Slider.

प्रतिभागियों ने शिक्षा के भविष्य को आकार देने में AI की भूमिका पर चर्चा की और विद्यार्थियों को डिजिटल तथा विश्लेषणात्मक कौशल से लैस करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यशाला में Saraswati Paradise International Public School, Trinity International School, Central School for Tibetans, Chandernahan Meadows, CST Shimla सहित कई विद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए।

कार्यक्रम के समापन पर प्रस्तुति देने वाले शिक्षकों में प्रथम स्थान Ina Sharma, द्वितीय स्थान Sunita Sharma तथा तृतीय स्थान Anupama Sankhayn को प्रदान किया गया। विद्यालय की प्राचार्या ने विजेताओं को बधाई दी तथा संसाधन व्यक्तियों को सम्मानित किया।

यह कार्यशाला सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक साबित हुई।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close