शिक्षा

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा का 12वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

*राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा का 12वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत*

ashb advt_page-0001

मशोबरा, शिमला:
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा ने इस वर्ष 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। कुल 61 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और सभी विद्यार्थी सफल रहे। यह उपलब्धि विद्यालय के अनुशासित वातावरण, शिक्षकों के समर्पण तथा विद्यार्थियों की कठोर मेहनत का परिणाम है।

परिणाम के अनुसार कला संकाय के विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जहाँ कृतिका बुशहरी ने 481 अंक (96.2%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। परीक्षित ठाकुर ने 472 अंक (94.4%) के साथ द्वितीय तथा ललिता ने 469 अंक (93.8%) के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में हर्षिता (429 अंक, 85.8%) प्रथम, अर्पिता (420 अंक, 84.0%) द्वितीय तथा दीक्षा (419 अंक, 83.8%) तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं वाणिज्य संकाय में अक्षय (402 अंक, 80.4%) प्रथम, हिमांशु (386 अंक, 77.2%) द्वितीय और आंचल (345 अंक, 69.0%) तृतीय स्थान पर रहे।

No Slide Found In Slider.

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बनवारी लाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास और निरंतर परिश्रम का परिणाम है।

इसी क्रम में विद्यालय की मीडिया इकाई की ओर से मीडिया समन्वयक श्री रमन कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि यह परिणाम क्षेत्र में शिक्षा के उच्च स्तर को दर्शाता है और आने वाले समय में विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

( *विद्यालय का समग्र परिणाम)*

1.कृतिका बुशहरी 481-96.2%
2.परीक्षित ठाकुर 472-94.4%
3.ललिता 469-93.8%

संकायवार उत्कृष्ट प्रदर्शन
कला संकाय
1.कृतिका मुशाहरी 481-96.2%
2.परीक्षित ठाकुर 472- 94.4%
3.ललिता। 469- 93.8%

विज्ञान संकाय
1.हर्षिता 429-85.8%
2.अर्पिता 420-84.0%
3.दीक्षा 419- 83.8%

वाणिज्य संकाय
1.अक्षय 402-80.4%
2.हिमांशु 386-77.2%
3.आंचल 345-69.0%

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close