ब्रेकिंग-न्यूज़

डाॅ. लाल सिंह को जमनालाल बजाज पुरस्कार

No Slide Found In Slider.

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ग्रामीण विकास 2021 के लिए विज्ञान और तकनीक के उपयोग के लिए प्रतिष्ठित जमनालाल बजाज पुरस्कार के लिए शिमला की गैर सरकारी संस्था हिमालयन अनुसंधान ग्रुप के चयन के लिए निदेशक डाॅ. लाल सिंह को बधाई दी।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाले व्यक्ति के लिए यह एक असाधारण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार किसी वैज्ञानिक का चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किया गया है। वर्ष 1978 से प्रदान किए जाने वाले इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये की नकद राशि, ट्राॅफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाते हंै।

 

डाॅ. लाल सिंह प्रदेश के जिला मण्डी से सम्बन्ध रखते हंै और उन्होंने वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मण्डी से स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद वनस्पति विज्ञान में पी.एच.डी की है।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close