विविध

ट्रेनिंग ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर व हेल्पर के 200 पदों के लिए 20 से 23 अप्रैल तक होंगे कैंपस इंटरव्यू

No Slide Found In Slider.

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा अलेना ऑटो लिमिटेड, प्लॉट नंबर-सी-116 फेज 7 मोहाली में 18 से 45 आयु वर्ग (केवल पुरुष) के लिए ट्रेनिंग ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर व हेल्पर के कुल 200 पदों पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 20, 21, 22 व 23 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 50 पदों के लिए 20 अप्रैल को उपरोगार कार्यालय रोहड़ू, 50 पदों के लिए 21 अप्रैल को उपरोगार कार्यालय रामपुर, 50 पदों के लिए 22 अप्रैल को उपरोगार कार्यालय कुमारसैन तथा 50 पदों के लिए 23 अप्रैल को उपरोगार कार्यालय सुन्नी में साक्षात्कार प्रातः 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं या आई.टी.आई निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए 78888-90406 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close