विविध

हिमाचल दिवस पर DA और एरियर की आस, कर्मचारियों का बढ़ा दबाव

हिमाचल दिवस पर महंगाई भत्ते तथा एरियर की उम्मीद

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने सरकार से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की लंबित किश्तें तथा संशोधित वेतनमान के एरियर की मांग की है। हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, ,राज्य विशिष्ट सदस्य नरेंद्र नेगी, जिला अध्यक्ष डॉक्टर आई डी राही ,राज्य संरक्षक रमेश नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा , महिला विंग सिरमौर अध्यक्ष संध्या चौहान, जिला सिरमौर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ,महासचिव दिनेश शर्मा ,कोषाध्यक्ष लाल सिंह ठाकुर तथा अन्य सभी राज्य एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने आदि प्रतिनिधियों के कहा कि हिमाचल प्रदेश की कर्मचारी पिछले लंबे समय से माननीय मुख्यमंत्री के आश्वासन पर विश्वास कर अपने वित्तीय लाभों की प्रतिक्षा कर रहे हैं परंतु वर्तमान सरकार के लगभग साढ़े तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी महंगाई भत्ते की एक किश्त ही जारी की गई है तथा उसमें भी एक प्रतिशत कम दिया गया जब कि बाकी किश्ते अभी लंबित है।इसके अतिरिक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को छोड़ कर बाकी सभी कर्मचारियों के संशोधित वेतन मान का एरियर वर्षों से लंबित है । प्रवक्ता संघ ने आशा व्यक्त की कि हिमाचल दिवस के अवसर पर निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री कर्मचारियों की आशा के अनुकूल उनके लंबित वित्तिय लाभ प्रदान करने की घोषणा करेंगे। प्रवक्ता संघ ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं विभिन्न राज्य के उच्च न्यायालयों ने भी महंगाई भत्ते को समय पर अदा करने के निर्णय दिए है परंतु हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों ने हिमाचल प्रदेश की वित्तिय हालात तथा प्राकृतिक आपदाओं के मध्यनजर संयम एवं धैर्य बनाए रखा है परंतु अब उनके संयम का बांध भी टूटता जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close