ब्रेकिंग-न्यूज़

ASAR BREAKING : अमरूद लेने की “सजा” बनी क्रूरता! ऊना में बच्ची से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल, अब FIR

CDPO ऊना ने भी कार्रवाई, FIR दर्ज

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

ऊना में मासूम बच्ची के साथ हुई क्रूरता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सिर्फ अमरूद लेने पर बच्ची को अमानवीय सजा देने का आरोप है, जिसमें एक रिटायर्ड फौजी द्वारा बच्ची को बांधकर मारपीट की गई।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में आया। जानकारी मिली है कि जिस व्यक्ति ने वीडियो वायरल किया, उसी ने आगे आकर इस मामले में शिकायत भी दर्ज करवाई, जिससे कार्रवाई को गति मिली।जिसमे सीडीपीओ ऊना अशोक मिश्रा ने  भी आगामी कार्रवाई अमल में लाई है । उन्होंने असर न्यूज़ को बताया है कि 

मामले में अब जिला प्रशासन ऊना द्वारा FIR दर्ज कर दी गई है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

इस मामले की जानकारी चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी को दे दी है, जो अब इस प्रकरण में अलग से कार्रवाई कर रही है।

इसके साथ ही, पीड़ित बच्ची के घर काउंसलिंग टीम भेजी गई है, जो परिवार को मानसिक और सामाजिक सहयोग प्रदान कर रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह घटना समाज को झकझोरने वाली है और एक गंभीर सवाल खड़ा करती है कि आखिर छोटी-सी बात पर इस तरह की बर्बरता कैसे हो सकती है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आगामी कार्रवाई तेज़ी से जारी है और दोषी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close