संस्कृति

राम राम के नाम से गूंजा शिमला

No Slide Found In Slider.

रामनवमी के पावन अवसर पर आज शिमला में भव्य राम शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। शोभायात्रा राम बाजार से निकलकर माल रोड, लोअर बाजार और अन्य मार्गो से होकर गुजरी। पूरे शहर में जय श्री राम की जय कारों से माहौल गूंज उठा। भगवान राम लक्ष्मण और सीता जी की सुंदर झांकियां मुख्य आकर्षण रही। ढोल नगाड़ों और भजन कीर्तन से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। ऐसा लग रहा था मानो पूरा शिमला राम नाम मे लीन हो गया हो। हर तरफ भक्ति और उत्साह का माहौल था।
भव्य शोभा यात्रा में हर तरफ भगवा झंडा और फूलों से सजी सड़के थी। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया। महिलाओं बच्चों और युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किये गए, चुपके-चुपके पर पुलिस की तैनाती, सीसीटीवी कैमरा के निगरानी, मेडिकल टीम भी अलर्ट थी। पूरा शहर राममय हो गया है। रामनवमी पर इस तरह का आयोजन हमारी आस्था और संस्कृति को मजबूत करता है। शोभायात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ हाथों में भगवा ध्वज और गूंजते जय श्री राम के उद्धघोष ने पूरे माहौल को राममय बना दिया। शोभा यात्रा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सांस्कृतिक एकता भाईचारे का प्रतीक बनकर उभरी। विभिन्न संगठनों और स्थानीय पंचायत ने भी बढ़कर भाग लिया। शहर में उत्सव जैसा माहौल बना दिया। आस्था, उल्लास और एकता के संगम से शिमला का माहौल बना राममय।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

जसवीर सूद ( डिम्पल सूद )

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close