ब्रेकिंग-न्यूज़विशेष

Asar IMPACT: नियमित पढ़ाई के बिना 10+2 में प्रवेश, शिक्षा बोर्ड ने शुरू की जांच

Dummy Admission की शिकायत पर शिक्षा बोर्ड सख्त, दस दिनों में रिपोर्ट सौंपने के आदेश, निजी स्कूल की जांच के आदेश

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक निजी शिक्षण संस्थान के खिलाफ प्राप्त Dummy Admission की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संस्थान में कक्षा 10+1 में नामांकन दिखाकर विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के बिना ही 10+2 परीक्षा में बैठाया जा रहा है।
मामले की जांच के लिए बोर्ड ने एक निरीक्षण टीम का गठन किया है। टीम में उप निदेशक स्कूल शिक्षा (उच्चतर) को प्रभारी बनाया गया है, जबकि एक नजदीकी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य और जिला स्तर के अधिकारी को सदस्य नियुक्त किया गया है।
शिक्षा बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि 10+1 परीक्षा की निर्धारित तिथियों के दौरान ही निरीक्षण किया जाए और वास्तविक स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर बोर्ड कार्यालय को भेजी जाए, ताकि शिकायत के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित संस्थान के खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close