ब्रेकिंग-न्यूज़

बड़ी खबर: हिमाचल में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अब इनकी नहीं, इनको मिलेगी 60 साल तक नौकरी

No Slide Found In Slider.

शिमला — हिमाचल प्रदेश सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लेकर बड़ा और दिलचस्प स्पष्टीकरण जारी किया है। अब कई कर्मचारियों को 58 की जगह 60 साल तक नौकरी करने का मौका मिलेगा।

No Slide Found In Slider.

वित्त (नियम) विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, जिन कर्मचारियों को 10 मई 2001 से पहले पार्ट-टाइम, दिहाड़ी या अस्थायी आधार पर लगाया गया था, उन्हें बाद में नियमित किया गया हो तो भी उनकी सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष मानी जाएगी

No Slide Found In Slider.

सरकार ने साफ कहा है कि रिटायरमेंट की उम्र तय करते समय नियमित होने की तारीख नहीं बल्कि पहली बार नौकरी में लगने की तारीख देखी जाएगी।

पहले नियमों की अलग-अलग व्याख्या होने के कारण कई विभागों में भ्रम की स्थिति थी, लेकिन अब जारी स्पष्टीकरण के बाद हजारों कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close