शिक्षा

NMMS 2025-26 में सफलता, गनोह स्कूल के विद्यार्थियों को मिलेगी ₹1000 मासिक छात्रवृत्ति

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गनोह के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा रिद्धिमा चौधरी (क्रमांक 95) तथा छात्र प्रियांशु (क्रमांक 76) ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।
इस उपलब्धि के साथ अब इन दोनों विद्यार्थियों को सरकार की ओर से चार वर्षों तक ₹1000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता मिलेगी।
इसके अतिरिक्त Srinivasa Ramanujan Students Digital Yojana के अंतर्गत भी विद्यालय के 07 विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए विभाग की ओर से ई-वाउचर (e-Voucher) प्रदान किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा में काफी सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि पाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, क्षेत्र तथा अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय के समस्त स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close