ब्रेकिंग-न्यूज़

शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा एक भव्य और प्रेरणास्पद खेल कार्यक्रम का आयोजन

No Slide Found In Slider.

प्रेस विज्ञप्ति राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, ( कोटशेरा), चौड़ा मैदान (शिमला) में भव्य खेल महोत्सव का आयोजन| शिमला ,29 अगस्त 2025 राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान (शिमला) में 29 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा एक भव्य और प्रेरणास्पद खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई। राष्ट्रीय खेल दिवस उन्हीं की स्मृति में मनाया जाता है। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय (कोटशेरा )के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने शिरकत की| प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह दिन मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों की विरासत को याद करने और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर है। अपने संबोधन में उन्होंने युवा सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के युवा देश का वर्तमान हैं। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन, अवसर और मंच दिया जाए तो वे समाज और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। खेल के माध्यम से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का विकास होता है, जो किसी भी युवा को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल, शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्वों के बीच संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया। 27 अगस्त 2025 से शुरू हुए इस खेल महोत्सव के फाइनल मुकाबले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेले गए| कबड्डी मुकाबले कोटशेरा गर्ल्स बनाम एनसीसी गर्ल्स के बीच फाइनल हुआ, जिसमें कोटशेरा गर्ल्स ने 37-15 के स्कोर के साथ विजयी बढ़त बनाई। कोटशेरा गर्ल्स टीम की कप्तान कशिश और एनसीसी गर्ल्स की कप्तान आरती थी| पुरुषों में फाइनल मुकाबला बीए द्वितीय वर्ष और बीए ओपन टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बीए द्वितीय वर्ष की टीम ने 56-28 से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में द्वितीय वर्ष के कप्तान हर्षित और ओपन टीम के कप्तान हिमांशु थे। बैडमिंटन प्रतियोगिता बॉयज सिंगल्स में ऋतिक ने शिवम को सीधे सेटों में हराया। बॉयज डबल्स में पंकज और ऋतिक की जोड़ी ने मनीष और आकृष को 21-8 और 21-18 से पराजित किया। गर्ल्स सिंगल्स मुकाबला ईशा और पल्लवी के बीच खेला गया, जिसमें ईशा ने 15-4 और 15-11 से विजय प्राप्त की। वॉलीबॉल तथा बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 30 अगस्त को खेले जाॕंऐगे| इस खेल महोत्सव में 27 अगस्त से 30अगस्त तक बैडमिंटन , वालीबाल ,बास्केटबाल तथा कबड्डी प्रतियोगिता में लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया| राष्ट्रीय खेल दिवस के कार्यक्रम में शैक्षणिक ,गैर- शैक्षणिक कर्मचारी तथा भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे|

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close