ब्रेकिंग-न्यूज़

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की MCQ उत्तर कुंजी जारी

5 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 में आयोजित हो रही 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) की अस्थायी उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने बताया कि प्रत्येक विषय की परीक्षा समाप्त होने के 24 से 48 घंटे के भीतर उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

बोर्ड के अनुसार यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में दर्ज किसी उत्तर पर आपत्ति है तो वह 5 अप्रैल 2026 तक प्रमाणित तथ्यों के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्तियां ई-मेल hpbosesopapersetting.43@gmail.com पर भेजी जा सकती हैं। इच्छुक अभ्यर्थी कार्य दिवसों में बोर्ड कार्यालय में भी अपनी आपत्तियां जमा करवा सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 5 अप्रैल 2026 के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। डाक के माध्यम से भेजी गई आपत्तियां भी इसी तिथि तक बोर्ड कार्यालय में पहुंच जानी चाहिए।

यदि निर्धारित समय तक कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती है तो अस्थायी उत्तर कुंजी को ही अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) माना जाएगा और उसी आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा।

बोर्ड के सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने कहा कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड के दूरभाष नंबर 01892-242134 पर संपर्क कर सकते हैं

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close