शिक्षा

JUIT–FAMU के बीच MoU पर हस्ताक्षर, वैश्विक शोध सहयोग और स्टूडेंट एक्सचेंज का मार्ग प्रशस्त

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

जयपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (JUIT), वाकनाघाट, सोलन, हिमाचल प्रदेश तथा फ्लोरिडा एग्रीकल्चरल एंड मैकेनिकलयूनिवर्सिटी (FAMU), टलाहासी, अमेरिका ने सहयोगात्मक शोध एवंशैक्षणिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए एक साझेदारी स्थापित की है।इस पहल के अंतर्गत सहयोग का एक प्रमुख क्षेत्र शोध गतिविधियों हेतु छात्रविनिमय (स्टूडेंट एक्सचेंज) होगा।

ashb advt_page-0001

इस समझौता ज्ञापन (MoU) की रूपरेखा FAMU के प्रो. अश्वानी चौहानकी JUIT यात्रा के दौरान हुई शैक्षणिक चर्चाओं से विकसित हुई। प्रो. चौहान FAMU के स्कूल ऑफ द एनवायरनमेंट में µBiomics प्रयोगशाला(MicroBiomics Laboratory) का नेतृत्व करते हैं। यह सहयोग JUIT केCEO श्री मनु भास्कर गौर द्वारा प्रदान किए गए संस्थागत समर्थन को भीदर्शाता है। MoU पर औपचारिक हस्ताक्षर FAMU की वाइस प्रेसिडेंट(एकेडमिक अफेयर्स) डॉ. एलिसन एल. वॉटसन तथा JUIT के कुलपति प्रो. आर. के. शर्मा द्वारा किए गए।

No Slide Found In Slider.

दोनों विश्वविद्यालय समान रुचि के क्षेत्रों में शैक्षणिक कार्यक्रम संचालितकरते हैं। FAMU बायोमेडिकल, सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, एनवायरनमेंटल, मटेरियल्स साइंस तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग मेंइंजीनियरिंग कार्यक्रमों के साथ–साथ कृषि, व्यवसाय, गणित औरसामाजिक विज्ञान में भी कार्यक्रम प्रदान करता है।

यह MoU छात्र एवं संकाय विनिमय, संयुक्त शोध पहल, शैक्षणिक संवादतथा पेशेवर विकास गतिविधियों की परिकल्पना करता है। इन गतिविधियोंसे दोनों विश्वविद्यालयों के बीच ज्ञान आदान–प्रदान के अनेक अवसर उत्पन्नहोने की अपेक्षा है। JUIT के डीन (रिसर्च एवं इंटरनेशनलाइजेशन) प्रो. सुधीर स्याल ने कहा कि यह साझेदारी संयुक्त शोध पर्यवेक्षण तथा दोनोंसंस्थानों के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शोध अनुभव प्रदान करने में सहायकहोगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close