ब्रेकिंग-न्यूज़

HPSEBL का बड़ा फैसला: जेई और स्टाफ को मिलेगा प्रोटेक्शन भत्ता

एचपीएसईबीएल ने पीएंडटी डिवीजनों के कर्मचारियों को दिया प्रोटेक्शन अलाउंस

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) ने सोलन, सुंदरनगर और कांगड़ा स्थित पीएंडटी डिवीजनों में कार्यरत कर्मचारियों को प्रोटेक्शन अलाउंस देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बोर्ड की ओर से कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है।

ashb advt_page-0001

जारी आदेश के अनुसार जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), जूनियर इंजीनियर (टेस्ट), इलेक्ट्रीशियन, हेल्पर तथा हेल्पर (सब-स्टेशन) को 100 रुपये प्रति माह की दर से प्रोटेक्शन अलाउंस प्रदान किया जाएगा। यह भत्ता आदेश जारी होने की तिथि से प्रभावी होगा।

No Slide Found In Slider.

बोर्ड प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के उपरांत लिया गया है। आदेश की प्रति सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

बोर्ड के इस निर्णय से संबंधित कर्मचारियों को राहत मिलेगी और उनकी कार्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close