ब्रेकिंग-न्यूज़

कार्रवाई : मंडी में नशे पर मेगा एक्शन: 1.38 लाख अफीम पौधे एक झटके में खत्म”

No Slide Found In Slider.

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-ड्रग जन-अभियान “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के तहत हिमाचल प्रदेश पुलिस, पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में पूरे राज्य में खुफिया सूचना आधारित प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रखे हुए है।
इसी क्रम में, दिनांक 30 अप्रैल 2026 को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा जिला मंडी में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। उप-तहसील कटोला के अंतर्गत सिलसुलहरी क्षेत्र में अवैध खेती की विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर STF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर सुनियोजित तलाशी अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान लगभग 4 बीघा निजी भूमि (करीब 10 खेतों) में अवैध अफीम की खेती पाई गई। मौके पर ही विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए कुल लगभग 1,38,655 अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में थाना पधर, जिला मंडी में NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा इसमें संलिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई हेतु जांच जारी है।
यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश पुलिस के उस दृढ़ संकल्प को दर्शाती है, जिसके अंतर्गत नशे की अवैध आपूर्ति को जड़ से समाप्त करना, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा समाज को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस का विशेष ध्यान समय रहते खुफिया जानकारी एकत्र करने, त्वरित कार्रवाई करने एवं भविष्य में ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति को रोकने पर केंद्रित है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील करती है कि नशे या “चिट्टा” से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाने में साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
राज्य सरकार के सशक्त मार्गदर्शन, पेशेवर पुलिसिंग एवं जनता के सहयोग से हिमाचल प्रदेश पुलिस राज्य को नशामुक्त बनाने तथा नागरिकों के सुरक्षित भविष्य के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close